Add To collaction

कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है

कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है 

कोई किसी की वजह से बनता नही है 
कोई किसी की वजह से बिगड़ता नही है 
कुछ तो कर जाए जिंदगी में 
कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
अगर दृढ़ संकल्प हो मन में तो
लक्ष्य अवश्य ही मिल जायेगा तुम्हें 
अहंकार ही विनाश की जड़ है 
कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
अगर पराजित हुए कभी अपने जीवन में 
तो गिरकर उठना भी सीख लो 
यह दुनिया है भूल भुलैया जैसी 
कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
क्यों उलझना हाथ की लकीरों पर भला
सबकों फल मिलेगा अपने कर्मो से ही 
सोच समझकर हमें आगे बढ़ना ही होगा
कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
सुर दुर्लभ मानव तन पाया है 
तुम स्वयं के शिल्पकार हो 
अपने जीवन को संवार लो 
कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
क्या कहें कैसे कहें 
असंभव कुछ भी नही है जग में 
सभी से बस यही बात कहनी है 
कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

नूतन लाल साहू

   1
0 Comments